uttarakhandउत्तराखण्ड

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री के बेटे को, नशीले पदार्थ में शामिल होने का आरोप

उत्तराखंड:-  दिल्ली से नशीले पदार्थ में वांटेड भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री के बेटे को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए नवोदय नगर में तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी अर्चित के खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। वहां से वह वांटेड होने के बाद पिछले काफी दिनों से नवोदय नगर में रह रहा था।

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले सिडकुल थाने में अपनी आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से दिल्ली पुलिस सिविल वर्दी में भाजपा नेता के बेटे की रेकी कर रही थी। मौका मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अर्चित दिल्ली से वांटेड था, जिसको वहां की पुलिस वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अपने साथ लेकर गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News