उत्तराखण्डविशेष

धामी सरकार अतिथि देवो भव: की भावना से देवभूमि में पुष्प वर्षा से करेंगी शिव भक्तों का भव्य स्वागत

महादेव के भक्तों का पावन महीना सावन शुरू होने वाला है शिव भक्त प्रति वर्ष की तरह इस बार भी देवभूमि हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने के लिए लाखों की संख्या में आएगें, जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश सरकार “अतिथि देवो भवः” की भावना से देवभूमि में प्रत्येक शिव भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी भी समय-समय पर कांवड यात्रा को लेकर बैठकें कर रही है। कांवड़ यात्रा में किसी भी शिव भक्त को बांधा न हो इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। इस दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों को स्वच्छ रखने, हर आपात स्थिति से निपटने के लिए मजबूत चिकित्सा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार की सुनियोजित व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे थे, इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में इससे भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस बार यात्रा को लेकर पुलिस विभाग ड्रोन की लेगा मदद, यातायात डायवर्जन की भी जानकारी मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News