उत्तराखण्ड

मोदी की परीक्षा पर चर्चा में प्रतिभाग करेंगे 56 हजार बच्चे

देहरादून: देवभूमि के 56 हजार से ज्यादा बच्चे एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दें शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार देवभूमि से कुल 56067 छात्रों,अध्यापकों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं रुड़की के विश्वजीत और कालसी देहरादून की संजीति सीधे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिक्षा महानिदेशक के अनुसार पूरे देश में स्कूली शिक्षा के तहत कक्षा.6 से 12 तक के अध्ययनरत समस्त छात्र, अध्यापक एवं उनके अभिभावकों द्वारा विभिन्न विषय वस्तुओं पर भारत सरकार की वेबसाइट डेवलप कर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जारी की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम ष्परीक्षा पे चर्चा.2022 का आयोजन एक अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि कोविड काल के चलते छात्र-छात्राओं की मनोस्थिति पर बुरा असर पड़ा है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने के मकसद से प्रधानमंत्री कक्षा छह से ऊपर के अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।शिक्षा महानिदेशक के अनुसार सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित बैठक में निर्देशित किया है कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से प्रतिभाग किए जाने के लिए विश्वजीत कक्षा 11 आर्मी पब्लिक स्कूल नं0 1, रुड़की जिला हरिद्वार एवं संजीति चौहान, ईएमआरएस कालसी, देहरादून का सीधे प्रतिभाग किए जाने के लिए चयन हुआ है। बैठक में निदेशक आरके कुंवर, निदेशक वंदना गर्ब्याल, डॉ0 आरडी शर्मा, डॉ0 अशोक कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News