उत्तराखण्ड

सूचना विभाग में हुए 3 प्रमोशन, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक, उपनिदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय बने संयुक्त निदेशक

देहरादून:- सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी अब अपर निदेशक बन गए और उपनिदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं।

वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

आपको बता दें कि वर्तमान अपर निदेशक अनिल चंदोला 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अब आशीष त्रिपाठी प्रोमोशन पाकर अनिल चंदोला की जगह लेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button