uttarakhandउत्तराखण्ड

ऋषिकेश के नटराज चौक के पास हादसा, उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो की मौत

ऋषिकेश:-  उत्तराखंड के ऋषिकेश में नटराज चौक के समीप रविवार देर रात बेकाबू ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।नटराज चौक से लगभग 100 मीटर आगे एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे का रिसेप्शन था। ऋषिकेश निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और रोहिणी दिल्ली निवासी जतिन भी रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।

बताया जा रहा है कि तीनों साथ में वेडिंग प्वाइंट से बाहर निकले। तभी सीमेंट के कट्टों से लदा एक बेकाबू ट्रक वहां से गुजरा और वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े वाहनों को चपेट में लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन को कुचल दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने गुरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। जतिन की हालत भी गंभीर है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News