हिमाचल प्रदेश

ईडी की ओर से सोनिया गांधी की पूछताछ के बीच शिमला में कांग्रेस नेताओं का जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस सोनिया गांधी की ईडी की ओर से पूछताछ के बीच शिमला में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस के कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सुक्खू भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सुक्खू ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस खूब आक्रामक मुद्रा में है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

भाजपा की नीतियों और निर्णयों के विरोध में शिमला में ईडी के कार्यालय के समक्ष आज प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News