uttarakhandउत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा पर आफत: लगातार मलबा गिरने से सोनप्रयाग-गौरीकुंड में आवाजाही बाधित

लगातार बारिश से केदारनाथ यात्रा प्रभावित, सोनप्रयाग और मुनकटिया के पास मलबा गिरने से मार्ग बाधित

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर असर पड़ा है। सोनप्रयाग शटल पुल के पास और मुनकटिया के स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया गया। मलबा हटाए जाने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही दोबारा शुरू की गई। मार्ग को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया पर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ निगरानी रख रहा है।

इस कार्य में संबंधित कार्यदायी संस्थाएं, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल लगातार जुटे हुए हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग जो सुबह से बंद था, उसे सुबह 9 बजे के आसपास खोला गया। फिलहाल यात्रियों को पैदल मार्ग से भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News