उत्तर प्रदेश

आईसीसी विश्व कप 2023 के शेड्यूल की कर दी गई घोषणा, लखनऊ में विश्वकप के मैचों का आयोजन

उत्तर प्रदेश:- आईसीसी विश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। पहली बार यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्वकप के मैचों का आयोजन किया जा रहा है।

आईसीसी के अनुसार भारत के एक मैच के अलावा कुल पांच मुकाबले लखनऊ में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी जबकि भारत अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

13 अक्टूबर 2023- भारत बनाम साउथ अफ्रीका
16 अक्टूबर2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2
21 अक्टूबर 2023- क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर 2
29 अक्टूबर 2023, भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
3 नवंबर 2023- क्वालीफायर बनाम अफगानिस्तान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News