पंजाब में मंत्रियों व विधायकों के घरों के बाहर धरना देंगे किसान: सरवण सिंह पंधेर

पंजाब सरकार की नीतियों के विरोध में कल प्रदेश भर में मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर विशाल धरने आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार लगातार जनता से जुड़े अहम मुद्दों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि इन धरनों में किसान, मजदूर, युवा और आम नागरिक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन सरकार तक जनता की आवाज मजबूती से पहुंचाने के लिए पूरी तरह संगठित तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोगों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पंधेर ने सभी संगठनों और आम जनता से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इन धरनों में शामिल होकर अपने हक की आवाज बुलंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *