uttarakhandउत्तराखण्ड

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

देहरादून:-  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।  जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को सेलाकुई की पुरबिया बस्ती निवासी निवासी माया देवी (60) को हाथ की हड्डी टूटने के बाद उपचार के लिए झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजनों के मुताबिक घर में गिरने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी। जानकारी के अनुसार महिला का रक्तचाप अधिक पाया गया। चिकित्सकों ने परिजन को बताया कि महिला का ऑपरेशन होना है। रक्तचाप सामान्य होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा।

सोमवार को सुबह 10.30 पर महिला के हाथ का ऑपरेशन किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे ऑपरेशन सकुशल संपन्न हो गया। शाम को महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 5:30 बजे उसे पहला हृदयघात हुआ। शाम करीब 6:30 बजे महिला को दूसरा हृदयघात आ गया। शाम करीब 7:15 बजे महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन शव को घर ले गए। महिला की मौत की सूचना के बाद चार दर्जन से अधिक ग्रामीण अस्पताल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करवाया।

सुभारती अस्पताल के मार्केटिंग एवं प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि महिला पहले से उच्च रक्तचाप की मरीज थी। मरीज के परिजनों को ऑपरेशन के जोखिम संबंधी जानकारी दी गई थी। ऑपरेशन के बाद महिला का स्वास्थ्य सामान्य था। लेकिन, शाम को मरीज का रक्तचाप बढ़ गया। दो बार लगातार हृदयघात आने के बाद महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रेमनगर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News