uttarakhandउत्तराखण्ड

पीसीएस अफसर शशिकांत दुबे के घर विजिलेंस की जांच पड़ताल, आज हवालात में कटेगी रात

देहरादून:- विजिलेंस द्वारा 75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए 2015 बैच के पीसीएस अफसर शशिकांत दुबे के घर से विजिलेंस को करीब 650 ग्राम सोना सिक्के और बार के रूप में मिला है जबकि 2 किलो ग्रामचांदी और करीब 65000 रुपए नगद भी मिले हैं। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है की दुबे के पास अकाउंट व अन्य कई कागजात जांच के दौरान नहीं मिले है इनका पत्नी से भी पूर्व का विवाद चल रहा है और मामले में गुमशुदगी भी दर्ज है लिहाजा विजिलेंस सभी एंगल पर जांच कर रही है दुबे आज विजिलेंस की हवलात में ही रात काटेंगे। जबकि कल मेडिकल करा कर इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा विजिलेंस को उनकी प्रॉपर्टी अथवा मकान संबंधी भी कोई कागजात नहीं मिला है माना जा रहा है की ससुराल पक्ष से विवाद में यह कागज कहीं ले जाए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News