हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के दौरान धक्का-मुक्की, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और पुलिस जांच शुरू हो गई है। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और कुछ ग्रामीणों के बीच तीखी बहस के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के दौरान धक्का-मुक्की, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और पुलिस जांच शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की ओर से बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे और मंत्री लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। शुरुआत में कार्यक्रम सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन पर भीम आर्मी से जुड़ा गाना बजाना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। आरोप है कि इससे नाराज होकर मंत्री देशराज कर्णवाल युवक के पास पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान युवक और मंत्री के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
वायरल वीडियो में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद उनकी पत्नी वैजयंती माला की भी कुछ युवकों के साथ तीखी बहस होती नजर आई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने मंत्री और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी नेता महक सिंह का कहना है कि सत्ता के दबाव में उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना गलत है और इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग पहले से कार्यक्रम का माहौल खराब करने की नीयत से वहां पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर राजनीतिक नारेबाजी और तेज आवाज में गाने बजाकर कार्यक्रम में व्यवधान पैदा किया गया। मंत्री ने कहा कि उनके साथ मौजूद महिलाओं और समर्थकों के साथ भी अभद्रता की गई। मंत्री की पत्नी वैजयंती माला ने भी पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई और बीच-बचाव करने आए ड्राइवर तक के साथ मारपीट की गई।
फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी खुर्द गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की ओर से बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे और मंत्री लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। शुरुआत में कार्यक्रम सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक माहौल गर्मा गया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन पर भीम आर्मी से जुड़ा गाना बजाना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। आरोप है कि इससे नाराज होकर मंत्री देशराज कर्णवाल युवक के पास पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान युवक और मंत्री के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वायरल वीडियो में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद उनकी पत्नी वैजयंती माला की भी कुछ युवकों के साथ तीखी बहस होती नजर आई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस मामले में आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने मंत्री और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी नेता महक सिंह का कहना है कि सत्ता के दबाव में उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना गलत है और इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग पहले से कार्यक्रम का माहौल खराब करने की नीयत से वहां पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर राजनीतिक नारेबाजी और तेज आवाज में गाने बजाकर कार्यक्रम में व्यवधान पैदा किया गया। मंत्री ने कहा कि उनके साथ मौजूद महिलाओं और समर्थकों के साथ भी अभद्रता की गई। मंत्री की पत्नी वैजयंती माला ने भी पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई और बीच-बचाव करने आए ड्राइवर तक के साथ मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।