उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, 12वीं का परिणाम शाम चार बजे तक होगा घोषित

यूपी के लाखों  छात्रों का इंतजार अब खत्म होने को जा रहा है।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा आज की जाएगी। वहीं आज 10वीं का परिणाम दोपहर 2 बजे तक घोषित किया जाएगा, और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे तक घोषित हो जाएगा।

यूपी बोर्ड विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News