उत्तराखण्डहरिद्वार

चंडी देवी रोपवे के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में दहशत

हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण पुलिस को पहचान करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव

रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास पैदल मार्ग किनारे जंगल में महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस के अनुसार महिला का शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। शव की हालत खराब होने के कारण महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।

टैटू के जरिए पहचान की कोशिश

पुलिस महिला की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। महिला के एक हाथ पर “KAUSHILYA” नाम और फूल का टैटू बना हुआ है। वहीं दूसरे हाथ पर “K.R.” और हथेली के ऊपर “ॐ” का टैटू गुदा हुआ है। पुलिस इन्हीं निशानों के आधार पर महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News