uttarakhandउत्तराखण्ड

सावधान:- देर रात बहादराबाद सड़क पर दो गुलदारों का बाइक सवार युवकों पर हमला

हरिद्वार:- बहादराबाद देर रात अलीपुर रोड पर पुराने राइस मिल के पास बाइक सवार युवकों पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया। जिसमें से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया। रविवार लगभग रात्रि 8:30 बजे अलीपुर रोड पर तीन बाइक सवार अपने काम से अपने घर लौट रहे थे। जब वह इंटर कॉलेज के पास बने पुराने राईस मिल पर पहुँचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।पीछे से आ रही कार की वजह से गुलदार युवक को छोड़ फरार हो गया।युवकों ने बताया कि एक साथ दो गुलदारो ने  मोटरसाइकिल पर हमला किया है। जिसमें लाखन पुत्र संजीव निवासी इब्राहिमपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पीछे से आ रही कार को देखकर गुलदार भागा तब जाकर युवक की जान बची। वही इस सम्बंध में रोहालकी किशनपुर के उप प्रधान मनोज चौहान ने वन विभाग से रात्रि में गश्त लगाने एवं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है।किसी दिन जंगली जानवरों की वजह से बड़ा हादसा ना हो जाए। इसलिए वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News