राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और  सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत सूचनाएं फैलाए जाने के मामले में 8 YouTube चैनलों को बंद कर दिया है।

इन यूट्यूब चैनलों में 7 चैनल भारतीय है, जबकि एक पाकिस्तानी है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई IT नियम 2021 के तहत की है। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय  ने दी है। सरकार द्वारा जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनके 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 85 लाख 73 हजार के करीब सब्सक्राइबर थे।

यह भी पढ़ें:-  https://parvatsankalpnews.com/bjp-vice-president-dies-after-car-falls-into-gorge-in-himachal-pradeshs-shoudhadhar/

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस पर कहा कि, ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए इन YouTube चैनल को ब्लॉक किया गया है।’

मंत्रालय ने आगे कहा कि, ‘इन यूट्यूब चैनलों में से कुछ चैनलों पर प्रकाशित कंटेंट भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाना वाला था। इन यूट्यूब चैनलों के विभिन्न वीडियो में कई झूटे दावे किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News