हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश शौधाधार में खाई में गिरी कार, सराज भाजपा उपाध्यक्ष की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के साथ शौधाधार में आज सुबह करीब 10:00 बजे एक कार खाई में गिरने से सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए छतरी  निवासी जयप्रकाश( 44) पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा अपनी कार में बैठक के लिए जा रहे थे,शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सराज भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी वेदी राम ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, हादसे के बाद भाजपा सराज मंडल थुनाग में प्रस्तावित संगठनात्मक बैठक स्थगित कर दी गई है। सीएम जयराम ने भी भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News