उत्तर प्रदेश

महोबा जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दो घंटे तक घटनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना कबरई के गंज गांव निवासी मधु अनुरागी (26) व महेंद्र अहिरवार (20) गांव के ही एक पहाड़ पर काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों मजदूर 200 फीट गहरी खदान में ब्लास्टिंग के लिए छेद कर रहे थे। तभी ऊपर से पत्थर खिसकने से दोनों युवक पत्थर में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य श्रमिक वहां से भाग निकले। दो मजदूरों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई।

मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। जिससे घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी कई श्रमिक मौत का शिकार बन चुके हैं। दो श्रमिकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News