उत्तराखण्ड

गर्जिया मंदिर की कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से दो युवकों की मौत

नैनीताल;- उत्तराखंड के गर्जिया मंदिर में मुरादाबाद से रामनगर आए पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। दो युवकों की कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन युवक सकुशल बच गए। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर में गए।

यहां दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके।

मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News