राष्ट्रीय

नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असम में आज आखिरी दिन, कांग्रेस सांसद अब्दुल खालके ने कहा अगर हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाइए

असम:-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम के ढुबरी से आगे बढ़ी। असम में यात्रा का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को गुवाहाटी में पुलिस से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प और राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने कहा कि ‘अगर उनमें (हिमंत बिस्व सरमा) हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। अभी करके दिखाएं। लोकसभा चुनाव के बाद क्यों गिरफ्तार करना है। वह पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।’

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा ‘उन्हें एफआईआर करने दीजिए। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने दीजिए। हम देश को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए साथ लाते रहेंगे। वह (असम सीएम) सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही सब कहे जाने की उम्मीद है।’

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी ढुबरी के हालाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाते दिखे। चाय दुकान के मालिक ने राहुल गांधी के उसकी दुकान पर रुकने पर खुशी जताई और कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News