उत्तराखण्डविशेष

नकल विरोधी कानून को लेकर मुख्यमंत्री धामी की चारों तरफ हो रही वाह वाई

मुख्यमंत्री धामी की आज कल चारों तरफ वाह वाई हो रही है, मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड की प्रगति विकास और यह के नौजवानों के हमेशा हित में सोचते आए है, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लाया गया है। जिसे लेकर प्रदेश के लोग ही नहीं बल्की पूरे देश में भी इस निर्णय की तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री धामी ने नकल विरोधी कानून को लेकर रुद्रपुर में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया, साथ ही मुख्यमंत्री धामी का हर एक व्यक्ति से लेकर छात्राओं ने उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

टिहरी में मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्थानीय जनता द्वारा नकल विरोधी कानून पारित किए जाने के उपलक्ष पर आयोजित अभिनंदन / आभार रैली में भी प्रतिभाग किया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश में भी भव्य स्वागत हुआ, जहां चारों तरफ मुख्यमंत्री धामी के नारों से आसमान गुंजायमान् हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News