Breaking News
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन में भारी देरी हुई है.

PARVAT SANKALP NEWS
सॉफ्टवेयर संबंधी इस दिक्कत के चलते विभिन्न एयरलाइंस की 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं. ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में आई खराबी के कारण फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर पड़ा है. एएमएसएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करता है और फ्लाइट प्लान को मैनेज करता है.



