Breaking News

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का किया भावपूर्ण स्मरण

 PARVAT SANKALP NEWS

मुख्यमंत्री का स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके सक्रिय सहयोग को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी 1994 के राज्य आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार रहे। वे देवभूमि की संस्कृतियों के अग्रदूत और पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए उनकी स्पष्ट सोच और राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्व. बड़ोनी जी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News