अपराधअर्न्तराष्ट्रीय

एक बार फिर अमेरिका में हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर पर लिखे भारत विरोधी नारे

अमेरिका में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं। खालिस्तानियों ने 14 दिन में दूसरी बार हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। हेवर्ड में विजय शेरावाली मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के ठीक दो सप्ताह बाद निशाना बनाया गया है। उसी क्षेत्र में शिव दुर्गा मंदिर में चोरी भी की गई थी।  घटना की जानकारी देते हुए हिंदू-अमेरिकन फाउनडेशन ने कहा कि हम एक बार फिर सभी मंदिर प्रमुखों को सुरक्षा मापदंड अपनाने की सलाह देते हैं। मंदिरों में सुरक्षा कैमरे और अलार्म सिस्टम स्थापित करने का महत्व भी बताया।

एक्स पर लिखते हुए, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि हम एक बार फिर सभी मंदिर नेताओं को हिंदूअमेरिकन मंदिर सुरक्षा गाइड https://hinduamerican.org/wp-content/uploads/2022/01/HAF-Temple-Safety डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इससे पहले दिसंबर में, संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया था। हिंदू मंदिर की बाहरी दीवार को भारत विरोधी नारों से विकृत कर दिया गया था। नेवार्क पुलिस ने बर्बरता की जांच शुरू कर दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News