uttarakhandउत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा सोन प्रयाग में कार की छत पर पी रहे थे युवक शराब,पुलिस ने सिखाया सबक

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में कार की छत में बैठ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों का आबकारी अधिनियम में चालान किया गया। चारों को भविष्य में इस तरह के कृत्य करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग में कार की छत में बैठक चार युवक शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवक रौब दिखाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को फटकार लगाई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तुषार चौधरी, अभिषेक चौधरी, दीपांशु और राहुल का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। चालान होने के बाद आरोपी पुलिस माफी मांगने लगे।

पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग व हाईवे के पड़ावों पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। आरोपियों से लिखित में माफीनामा भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बीते चार दिनों में 25 लोगों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा में कार्रवाई की जा चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News