राजस्थान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उदयपुर, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 8.15 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनका स्वागत किया।

जेपी नड्डा सिरोही के माउंट आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह के बाद जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

 

भाजपा नेताओं से लेंगे फीडबैक

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेपी नड्डा अपने दौरे के दौरान राजस्थान भाजपा नेताओं से फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही पार्टी और संगठन को मजबूत करने के दिशा-निर्देश देंगे। जेपी नड्डा दोपहर 12 से एक बजे तक शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल परिसर में ब्रह्मा कुमारी से जु़ड़े एक कार्यक्रम में शामिल होकर उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News