मनोरंजनराष्ट्रीय

आज की बड़ी खबर-: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, शनिवार को ही मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cambodias-prime-minister-hun-sen-came-in-the-grip-of-corona/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=KWU8kp1v40M

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News