हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक! केलांग डिपो की दिल्ली-लेह बस सेवा आज से शुरू, रोमांचक यात्रा का आगाज

देश की सबसे अधिक ऊंचाई से गुजरने वाली दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर निगम की बस सेवा बुधवार को दिल्ली से आरंभ होने वाली है। केलांग से लेह के लिए बस बाकायदा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। एचआरटीसी के निदेशालय से केलांग डिपो प्रबंधन को इस रूट पर बस चलाने की परमिशन मिल गई है। अब बस सीधी दिल्ली से लेह चलेगी। गत वर्ष भी एचआरटीसी केलांग डिपो ने केलांग से लेह के लिए 12 जून को ही इस रूट पर बस भेजी थी। देश के सबसे ऊंचाई वाले लंबे रूट में यात्री लेह से दिल्ली लगभग 990 किलोमीटर का सफर मात्र 30 घंटों में करीब 1826 रुपए में कर सकेंगे।
इस बार किराए में बढ़ोतरी की गई। बस शुरू होते ही बाहरी राज्यों के सैलानी दिल्ली से लेह के लिए निगम बस में सफर कर यहां की वादियों को आसानी से कर सकेंगे। दिल्ली से लेह तक का सफर अब अटल टनल बनने के बाद अब 36 के बजाय 30 घंटों में होता है। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम आयुष उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर 11 जून से बस सेवा आरंभ हो रही है। 11 जून को दिल्ली से बस चलेगी और 12 जून को केलांग से हरी झंडी दिखाकर लेह के लिए रवाना किया जाएगा।
एचआरटीसी बस में ऊंचे-ऊंचे दर्रों के दीदार
दिल्ली-मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर सैलानी 16500 फुट ऊंचे बारालाचा दर्रे, 15547 फुट ऊंचे नाकुला दर्रे, 13480 फुट तंगलांग ला और 16616 फुट ऊंचे लाचुंगला दर्रे का दीदार करते हैं। यहां पर सैलानियों के लिए थोड़ी देर बस को रोका जाता है और सैलानी दर्रे पर फोटोग्राफी का मजा लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News