राजनीतिराष्ट्रीय

सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है मोदी का शासन : प्रियंका गांधी

 

चंडीगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाद्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कि उनका शासन केवल विज्ञापनों में ही दिखाई देता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और भावनाओं का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने पंजाब के पठानकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी का शासन सिर्फ विज्ञापनों में है, देश में कोई शासन नहीं है। अगर शासन होता तो रोजगार होता और महंगाई नहीं होती। अगर शासन होता तो रोजगार पैदा करने वाले सार्वजनिक उपक्रम उनके मित्रों को नहीं बेच दिए जाते।’’ उन्होंने पठानकोट में एक रैली को भी संबोधित किया।
प्रियंका ने कहा कि देश में गरीबों,छोटे व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों की चिंता कौन कर रहा है। प्रियंका ने कहा, शासन कहां है ? उन्होंने कहा कि प्रचार पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा और आप पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा दोनों राजनीति करने के लिए धर्म, भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। वे विकास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने रैली में प्रधानमंत्री मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, जब मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाबियत के बारे में बोलते सुना तो मुझे हंसी आ गयी। मैंने सोचा वे कैसे पंजाबियत को समझेंगे ? इसे समझने के लिए इसे जीना होगा। पंजाबियत एक भावना है।
प्रियंका ने कहा, ‘ ‘‘जो लोग आपके सामने पंजाब और पंजाबियत की चर्चा करते हैं उनमें से एक अपने अरबपति मित्रों के सामने झुक गए हैं और दूसरे केजरीवाल हैं। राजनीति और सत्ता के लिए वह किसी के भी आगे झुक सकते हैं। यही सच्चाई है। उल्लेखनीय है कि 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News