राष्ट्रीय

 दिल्ली की राजनीति में नया मोड़, दिल्ली को मिलेगा आज अपना नया मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली:- अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी  को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News