उत्तर प्रदेश

आंधी तूफान ने ढाया कहर , यूपी में दीवार गिरने से बच्चे की मौत, बाराबंकी में एक फरियादी की मौत व सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश:-  लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार दोपहर आए आंधी-तूफान ने दो लोगों की जानें ले ली। लखनऊ के ऐशबाग चौकी क्षेत्र के हबीब नगर में आंधी से दीवार गिरने से एक आठ साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। ट्रॉमा ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बच्चे के साथ उसकी मां को भी गंभीर चोट आई है।

वहीं, बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली परिसर में चल रहे समाधान दिवस के दौरान खंभा गिरने से एक फरियादी की मौत हो गई व दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। कई स्थानों पर पेड़ व खंभे गिरने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। इसके साथ ही तमाम लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। दरियाबाद कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी चलना शुरू हो गई।

इस दौरान कोतवाली परिसर में वायरलेस नेटवर्क के लिए लगा एक खंभा फरियाद लेकर आए कोपेपुर निवासी सिराजुद्दीन (55) के सिर पर गिर गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस सिराजुद्दीन को सीएचसी दरियाबाद लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिपाही संदीप यादव व मोहित खटाना भी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया है।  एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ हर्षित चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को अस्पताल की इमरजेंसी में रखवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News