uttarakhandउत्तराखण्डराजनीति

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, राजनीति में हलचल तेज, भविष्य की रणनीतियों पर सस्पेंस

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली रवाना हो रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में कुमार विश्वास के परिवार में हुए विवाह के उपरांत शुभकामना देने जाएंगे। सीएम धामी के दिल्ली दौरे को लेकर जानकार मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार का भी संकेत दे रहे है। बीते दिनों से मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को लेकर अलग अलग तरीके से आयोजित हो रहे आंदोलन और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के वायरल हो रहे ऑडियो कॉल पार्टी और सरकार के लिए अब सर दर्द बन रहे है।

जानकार ये भी इशारा कर रहे है कि होली पर्व के आसपास मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।जानकार बताते है कि इस पूरी कवायद में सीएम धामी के आशीर्वाद के बिना कैबिनेट में किसी की एंट्री संभव नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News