उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2023 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

देहरादून:- राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य दिसंबर महीने में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2023 के सफल आयोजन हेतु तैयारियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।





