उत्तर प्रदेश

  धामपुर में शादाब की कार में लगी आग, प्राइवेट बस अड्डे के सामने लपटों को देख कूदकर बचाई जान

धामपुर:-  अफजलगढ़ निवासी शादाब ने बताया कि वह किसी कार्य से धामपुर आया था। प्राइवेट बस अड्डे के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी कार में आग लग गई। कार में ऊंची लपटों को देख उसने किसी तरह कूद कर जान बचाई। उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर, जब तक कार जलकर नष्ट हो चुकी थी। कार में लगा सीएनजी सिलिंडर सुरक्षित बच गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News