नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी की अध्यक्षता में होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी होंगे शामिल – Parvat Sankalp News

नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी की अध्यक्षता में होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी होंगे शामिल

नई दिल्ली (देहरादून):- लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में होगी। जिसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रत्याशियों को लेकर काफी हद तक स्थिति साफ हो सकती है। प्रदेश की हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस में 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने दावेदारी की है। स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक पहले हो चुकी है। अब प्रत्याशियों को लेकर पार्टी ने सभी सीटों पर सर्वे भी पूरा कर लिया है। नई दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा शामिल होंगे। जिसमें एक-एक सीट पर मजबूत प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर चर्चा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *