uttarakhandउत्तराखण्ड

काशीपुर नगर निगम ने दुकानों के सामने अतिक्रमण और गंदगी पर कसी नकेल, 35 हजार रुपये का जुर्माना

काशीपुर:- काशीपुर नगर निगम ने शहर में दुकानों के आगे अतिक्रमण, गदंगी व सिंगल यूज पालीथीन को लेकर छापामारी की। उसके बाद 20 दुकानदारों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बुधवार को नगर निगम टीम ने नई सब्जी मंडी व मुख्य बाजार में दुकान के आगे अतिक्रमण, सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने, गंदगी करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान रोड के किनारे अतिक्रमण करने पर 11 दुकान स्वामियों और कूड़ा पाए जाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले नौ ठेला व प्रतिष्ठान स्वामियों के कुल 35 हजार 500 के चालान किए गए। जिसमें 11 हजार 500 रुपए नकद व 14 हजार रुपए के नोटिस जारी किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News