उत्तराखण्डदेहरादून

बारिश-आंधी का डबल अटैक! उत्तराखंड में दो दिन खराब रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिलेगा। आने वाले दो दिनों में कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Uttarakhand Weather Update 11 May 2026

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज 11 मई से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

12 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को भी प्रदेशभर में मौसम का असर बना रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News