हिमाचल प्रदेश

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में सिलेंडर फटने से लगी आग

हिमाचल प्रदेश :-   हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर  फटने के चलते यह घटना घटी है।

आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है। इस लिहाज से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News