हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 12 से 14 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 12 से 14 जुलाई तक प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 18 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

प्रशासन ने लोगों को आगाह करते हुए नदी-नालों के समीप नहीं जाने को कहा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में 19 सड़कें, 40 बिजली ट्रांसफार्मर  और 17 पेयजल योजनाएं बाधित थीं। सोमवार रात को गोहर (मंडी) में 73.0, सुंदरनगर 40.4, शिमला 36.5 और मंडी में 25.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News