उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम रूद्रपुर ने सेवा पखवाड़ा की शुरूआत, स्वच्छता की ली शपथ 

रूद्रपुर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम में सेवा पखवाड़ा की शुरूआत स्वच्छता की शपथ के साथ की गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर नगर निगम में बारिश के बीच मेयर रामपाल सिंह ने उपस्थित सम्मानित पार्षद गणों एवं नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता कैप पहनाई साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं एवं वंदे मातरम ग्रुप के युवा साथियों को साफ सफाई रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की शपथ दिलाई गयी।

इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की शाख विश्व में लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रधानमंत्री के अब तक के ऐतिहासिक कार्यकाल पर हर भारतीय को गर्व होता है। मेयर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत 2 अक्टूबर तक जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसकी शुरूआत आज स्वच्छता अभियान से की गयी है। मेयर ने शहरवासियों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर का हर व्यक्ति सफाई को लेकर जागरूक होगा तभी हम शहर को आदर्श शहर बना पायेंगे। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, दीपक गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी हर्ष पाल सिंह चंडोक, वंदे मातरम ग्रुप से संजय सनातनी, अजय कश्यप, अमिता कुमारी, अमित कपूर, पार्वती रानी, आशा रानी, आरती देवी, कपूर सिंह, सपन मण्डल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News