उत्तराखण्ड

ट्रैक्टर पर सड़ी फसल लेकर विधानसभा के प्रवेश द्वार पर पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार

देहरादून:-  उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है जो की हंगामेदार रहने वाला है। दरअसल, आज  खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़ी फसल लेकर विधानसभा पहुंच गए ट्रैक्टर को विधानसभा के प्रवेश गेट पर ही रोक दिया गया, साथ ही  सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में गेट और गेट की दूसरी तरफ पहुंच गए इस बीच निर्दलीय विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। उमेश कुमार ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।  ट्रैक्टर पर सड़ी फसल लेकर विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार में किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News