राष्ट्रीय

गर्मी की मार, आगरा में तापमान 44.5 डिग्री पर पहुंचा, लोगों ने घरेलू इंतजाम किए

कासगंज। आगरा जिले में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। कूलर-पंखों ने भी जवाब दे दिया है। शनिवार को पारा 0.5 डिग्री अधिक रहा, जिससे तापमान 44. 5 डिग्री तक पहुंच गया। आग उगलते मौसम से लोग बेहाल हो गए। तपन से बचने के लिए लोग तरह-तरह से इंतजाम करते रहे। जिले में शनिवार को सुबह से ही गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 31.3 डिग्री तक रहा। इसी के साथ ही गरम हवाएं चलने लगी। सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच में पारा तेजी से चढ़ा। एक घंटे में चार डिग्री पारा चढ़ गया, जिससे 8 बजे पारा 35.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सुबह 10 बजे ही तापमान ने 40 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। मौसम के इस रुख को देखकर लोगो की चिंता बढ़ गई। काफी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। बुजुर्ग एवं बच्चे घरों में कैद हो गए। जिससे बाजार की चहल- हल पर असर देखा गया। दोपहर 3 बजे तक पारा 44.5 डिग्री जा पहुंचा। इसी के साथ तेज लपट भरी हवाएं चलने लगीं। गरम हवा के थपड़े लोगों को चुभन का अहसास कराते रहे। कूलर-पंखे जवाब दे गए। इनसे गरम हवा निकलती रही। एसी में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News