uttarakhandउत्तराखण्ड

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत पूरी, पुल की बल्ली जोड़ से निकलने के बाद आवाजाही में आई थी दिक्कत

झूलाघाट (पिथौरागढ़):-  भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। कुछ दिन पूर्व झूला घाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की एक बल्ली जोड़ से निकलकर नीचे आ गई थी। इससे दोनों देशों के नागरिकों के आवाजाही के लिए खतरा पैदा हो गया था।

इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने झूला पुल की मरम्मत कर ली है। पुल से बाहर निकली बल्ली को फिट कर लिया गया है। झूला पुल के रेलिंग में भी जगह-जगह वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया है। झूला पुल के फर्श पर उखड़े डामर के स्थान पर भी मरम्मत कर दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News