राष्ट्रीय

डी.एम ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगाया 10 दिनों का बैन

डी.एम सहारनपुर ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन के लिए बैन लगा दिया है।आपको बता दें कि बच्चों को लेकर दारुल उलूम देवबंद की जानिब से  फतवा जारी किए गए थे, इन्हीं कथित गैर.कानूनी फतवों पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों को लेकर कई तरह के फतवे जारी किए गए थे इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की गई है थी। ये भी आरोप है कि वेबसाइट पर कई ऐसे फतवे जारी किए गए हैं जो बच्चों के अधिकारों का हनन करते हैं। इसके बाद पिछले महीने सहारनपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी की गई थी।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने सहारनपुर के डीएम को 10 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा था। हालांकि,अभी जांच जारी है लेकिन फिलहाल वेबसाइट को 10 दिनों तक बैन कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यह राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को बताया गया है कि दारुल उलूम की वेबसाइट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है और कहा कि जांच पूरी होने तक सहारनपुर डीएम की ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर रोक लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News