मनोरंजन

सोनम कपूर के ससुराल में हुई करोड़ों की चोरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर से 1.41 करोड़ रुपये के गहने और कैश चोरी हो गए है। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और टीम का गठन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर के घर 25 नौकरए 9 केयर टेकर सहित चालक और माली काम करते है। पुलिस ने सभी से पूछताछ की है। फिलहाल आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिकए सोनम कपूर का ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है और यहां ददिया सास सरला अहूजाए बेटा हरीश अहूजा और बहू प्रिया अहूजा रहती हैं। सोनम कपूर की ददिया सास अपने मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उकी आलमारी से 1ण्40 करोड़ रूपये के गहने और एक लाख की नकदी चोरी किए गए हैं। उन्होंने 11 फरवरी को अलमारी चेक किया था तब वहां ज्वेलरी और नकदी गायब थे।

सरला अहूजा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब 2 साल पहले अपने गहने को अलमारी में चेक किया था तब अलमारी में कैश और गहने मौजुद थे।बता दें कि पुलिस ने एक साल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button