उत्तराखण्ड

धामी के समर्थन में आज सीएम योगी उतरेंगे चुनावी रण में

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सीएम धामी के समर्थन में आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी शंखनाद करेंगे। वहीं धामी के समर्थन में प्रचार प्रसार के दौरान सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा पार्टी ने कहा कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी।

जैसे जैस मतदान के दिन नजदीक आ रहे है वैसे ही सीएम धामी ने भी चुनाव को मोर्चा स्वयं संभल लिया है साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है।

 

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगने वाली है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतजार में हैं। यहां के हालात देखकर कांग्रेस का कोई नेता चंपावत आने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए योगी का दौरा निर्णायक होगा।

मुख्यमंत्री योगी आज टनकपुर में करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज टनकपुर पहुंचेंगे। वहां वह रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10 बजे बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह विशेष हेलिकॉप्टर से 10:25 बजे उड़ान भर कर 11 बजे टनकपुर स्टेडियम में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News