उत्तराखण्ड

टनकपुर में शारदा घाट में नहाने गए दो युवक डूबे, सर्च अभियान जारी

टनकपुर:  आज दोपहर में टनकपुर के शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है। बच्चों की डूबने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत) है। बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News