उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड विधानसभा 2022 से पहले उत्तराखंडवासियों ने भू-कानून की मांग को पुर जोरो शोरो तरीके से उठाई थी, वहीं इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है और जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। रविवार को कुमाऊं दौरे के दौरान बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cm-dhami-pays-tribute-to-former-president-sarvepalli-radhakrishnan-on-his-birth-anniversary/

भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा रहा है, जल्द ही उत्तराखंड में भू-कानून लागू कर दिया जाएगा”।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी की ओर से बनाया गया ड्राफ्ट जल्द ही सरकार के सामने होगा।

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=pY-VDcHxg0U

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News