राष्ट्रीय

दिवाली में दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक

दिवाली आने के लिए अब कुछ समय ही बाकी है, ऐसे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू है। तो इस बार भी दिवाली दिल्ली में बिना पटाखों वाली रहेगी।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/sainik-schools-to-open-in-dehradun-and-rudrapur-soon/

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

Minister Environment  Gopal Rai
Minister Environment delhi Gopal Rai 

उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।

 

यह भी देखें:- https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/1768500303487810/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News