उत्तर प्रदेश

सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनावी सभा और रोड शो

उत्तर प्रदेश:- यूपी में निकाय चुनाव में महापौर पद के नामांकन के साथ भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा। पार्टी का पूरा फोकस सभी 17 नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदों की जीत पर है।

निगमों में होने वाले महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सरकार के मंत्रियों को भी जातीय समीकरण के लिहाज से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को साफ संदेश दिया है कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करें। किसी भी बड़े नेता या मंत्री की सभा की आवश्यकता हो तो प्रदेश मुख्यालय में बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News